गोवा में पर्यटकों की सुरक्षा के लिए एसटीएसएफ का गठन होगा
राज्य के पर्यटन मंत्री फ्रांसिस्को पाचेको ने मंगलवार को विधानसभा में वार्षिक प्रशासनिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसमें एसटीएसएफ के गठन का उल्लेख किया गया है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य में आने वाले पर्यटकों को अतिरिक्त सुरक्षा देने के लिए पर्यटक सुरक्षा संगठन के नाम से एक स्पेशल पर्यटक सुरक्षा बल गठित किया जा रहा है।
गौरतलब है कि गोवा में पर्यटकों पर हो रहे हमलों और अन्य अपराधों को रोकने में गोवा पुलिस की अक्षमता को लेकर राज्य सरकार को शर्मिदा होना पड़ा है।
राज्य के दक्षिण में स्थित कोलावा के एक होटल में दो दिसम्बर को एक 25 वर्षीय रूसी महिला के साथ कथित रुप से एक स्थानीय नेता ने दुष्कर्म किया था।
पर्यटन मंत्री की सुरक्षा में लगे एक अधिकारी लेयानडो मोंटेरियो ने आईएएनएस को बताया, " राज्य में पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।"
गौरतलब है कि गोवा में हर साल लगभग 20 लाख पर्यटक आते हैं जिनमें लगभग 450,000 लाख पर्यटक विदेशी होते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications