अभिनेता मोहन बाबू ने 'एकीकृत आंध्र' के लिए उपवास रखा

हैदराबाद, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। तेलुगू के प्रख्यात अभिनेता और निर्माता मोहन बाबू गुरुवार को आंध्र प्रदेश के मंदिरों के शहर तिरुपति में प्रतीकात्मक रूप में एक दिन का उपवास रखकर 'एकीकृत आंध्र' के लिए चल रहे आंदोलन में शामिल हो गए।

पूर्व सांसद बाबू ने तिरुपति में श्री वेंकटेश्वर यूनीवर्सिटी आर्ट्स कॉलेज से अपनी भूख हड़ताल शुरू की।

बाबू ने संवाददाताओं को बताया कि वह तेलुगू जनता की एकता के लिए उपवास रख रहे हैं।

उन्होंने कहा, "मेरे लिए तीनों क्षेत्रों (तटीय आंध्र, रायलसीमा और तेलंगाना) के लोग समान हैं। मैं एकीकृत आंध्र का समर्थन करता हूं।"

अलग तेलंगाना राज्य की मांग का विरोध करते हुए बाबू ने कहा कि तेलंगाना की अपेक्षा रायलसीमा अधिक पिछड़ा इलाका है।

अभिनेता ने घोषणा की कि वह एकीकृत आंध्र के लिए आंदोलन चलाने वाले राजनेताओं और भूख हड़ताल करने वाले लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए रायलसीमा और तटीय आंध्र के विभिन्न शहरों का दौरा करेंगे।

बाबू ने कहा कि अपने पुत्र मंचू विष्णु की फिल्म 'सलीम' के तेलंगाना में प्रदर्शन का विरोध करने वाली तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और अन्य तेलंगाना-समर्थक समूहों की वह परवाह नहीं करते।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+