हिमाचल विधानसभा की कार्यवाही शनिवार को भी चलेगी
राज्य के संसदीय कार्यमंत्री जे.पी.नड्डा ने आईएएनएस को बताया,"राज्य विधानसभा की शीतकालीन सत्र के दौरान होने वाली बैठकों में फेरबदल किया गया है। हालांकि विधानसभा की बैठकें वास्तविक अवधि के अनुसार ही होगी।"
उन्होंने कहा कि इससे पहले विधानसभा की कार्यवाही 21 दिसम्बर यानी सोमवार तक चलनी थी। इस दौरान सप्ताहांत में दो दिनों का अवकाश मिलना था, लेकिन अब यह कार्यवाही 19 दिसम्बर तक ही चलेगी।
गौरतलब है कि खर्चो से बचने के लिए हिमाचल सरकार शीतकालीन सत्र की बैठकें राजधानी शिमला से 250 किलोमीटर दूर धर्मशाला में आयोजित कर रही है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा,"शनिवार को सत्र समापन के बाद सभी विधायकों और सरकारी अधिकारियों वापस जाने को कहा गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस












Click it and Unblock the Notifications