एडीबी ने जम्मू एवं कश्मीर के लिए 2,500 करोड़ रुपये के ऋण को मंजूरी दी

जम्मू, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने जम्मू एवं कश्मीर में ढांचागत विकास के लिए 2,500 करोड़ रुपये के ऋण को मंजूरी दे दी है।

यह ऋण अगले जून में मिल सकेगा, जो कि पहले से दिए गए 1,618 करोड़ रुपये के ऋण के अतिरिक्त ऋण होगा। जम्मू एवं कश्मीर को पहले ही 1,618 करोड़ रुपये का ऋण दिया जा चुका है, जिसका 48 प्रतिशत हिस्सा ही अब तक खर्च हो सका है।

विभिन्न शहरों और कस्बों में सड़क निर्माण, जल आपूर्ति योजनाओं और जल निकासी व्यवस्था के लिए इस राशि का उपयोग किया जाएगा।

एडीबी के साथ ऋण के विवरण को अंतिम रूप देने में जुटे एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "संक्षेप में कह सकते हैं कि अब जम्मू एवं कश्मीर के पास विकास परियोजनाओं के लिए कुल 3,500 करोड़ रुपये हैं।"

जम्मू एवं कश्मीर की आर्थिक पुनर्निमाण एजेंसी (ईआरए) को जून 2010 तक 1,618 करोड़ रुपये खर्च करने थे, लेकिन पिछले चार सालों में उसने इसका केवल 48 प्रतिशत हिस्सा ही खर्च किया है।

अधिकारी ने कहा, "एडीबी ऋण के इस्तेमाल की अवधि 2011 तक बढ़ाने पर सहमत हो गया है।"

जम्मू एवं कश्मीर में 1990 के दशक से शुरू हुए आतंकवाद के चलते आर्थिक और पुनर्निमाण गतिविधियां पूरी तरह से ठप्प पड़ गई हैं।

राज्य में 1990 के दशक में जब आतंकवाद चरम पर था उस समय आतंकवादियों ने स्कूलों, कॉलेजों, पयर्टन के बुनियादी ढांचों और और पुलों को अपना निशाना बनाया था। इस नष्ट हुए बुनियादी ढांचे के पुनर्निमाण के लिए राज्य ने केंद्र सरकार से मदद मांगी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+