तेंदुए और चीतल की खाल के साथ 5 गिरफ्तार
जिले के पन्नूगंज थाना प्रभारी शेषधर पांडे ने गुरुवार को वहां संवादाताओं को बताया कि बेलपुरी मोड़ के पास बुधवार रात बिहार के कैमूर जिले के रहने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।
पांडे ने बताया कि पांचों ने कबूल किया कि वे पिछले पांच वर्षो से इस धंधे में लिप्त है। बिहार के अलावा ये लोग उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और नेपाल स्थत ग्राहकों को वन्यजीवों की खालें बेचते थे।
पुलिस के मुताबिक इनके कब्जे से कुल आठ खालें बरामद की गई हैं, जिनमें से 2 तेंदुए और 2 चीतल की हैं जबिक अन्य की पहचान नहीं हो पाई है। जिले के पुलिस अधीक्षक पी.पी.सिंह ने आईएएनएस को बताया कि चारों खालें प्रथम दृष्टया बाघ की प्रतीत हो रही हैं। इनकी पहचान के लिए वन विभाग के अधिकारियों को बुलाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications