प्रधानमंत्री की कोपेनहेगन रवानगी में विलंब
प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि एयर इंडिया के विमान को तीन बजे उड़ान भरनी थी। इसमें कुछ विलंब होगा।
अधिकारी ने बताया, "तकनीकी टीम मामले की जांच कर रही है। कुछ मामूली अड़चन है और वे अतिरिक्त सावधानी बरतना चाहते हैं।"
प्रधानमंत्री आठ सदस्यीय दल के साथ रवाना हो रहे हैं। इनमें विदेश सचिव निरुपमा राव और जलवायु परिवर्तन पर प्रधानमंत्री के विशेष दूत श्याम सरन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications