सुरक्षा के लिए 'मानक और उत्तरदायित्वों' का पालन करें पर्यटक: कामत
कामत ने गुरुवार को कहा, "यहां पर्यटकों के रात में घूमने पर कोई रोक नहीं है लेकिन उन्हें कुछ मानक और उत्तरदायित्वों का पालन करना चाहिए।" मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट नहीं किया कि 'मानक और उत्तरदायित्वों' का क्या तात्पर्य है।
राज्य सरकार ने गोवा के पुलिस महानिदेशक बी.एस. बस्सी से कहा है कि वह हाल ही में एक रूसी युवती के साथ हुए कथित दुष्कर्म के मामले की जांच पर एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपें। कामत ने कहा, "मैने बस्सी से कहा है कि वह इस मामले में एक विस्तृत जांच रिपोर्ट सौंपें।"
गौरतलब है कि रूसी महिला के साथ कथित दुष्कर्म के बाद कामत, राज्यसभा सांसद शांताराम नाइक और राज्य के मंत्री चर्चिल एलेमाओ के विवादास्पद बयानों की खासी आलोचना हुई है। एलेमाओ ने तो इस मामले में पीड़िता को ही जिम्मेदार ठहरा दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications