हेडली के दस्तावेजों की तलाश जारी राणा के बरामद : थरूर (लीड-1)
थरूर ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा कि पाकिस्तान मूल के राणा के वीजा संबंधी दस्तावेज मिल गए हैं। उसने यह दस्तावेज शिकागो स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास को सौंपे थे। उन्होंने कहा, "राणा के दस्तावेज मिल गये हैं और हेडली के तलाशे जा रहा है।"
हेडली और राणा को मुंबई पर पिछले वर्ष हुए आतंकी हमले से जोड़कर देखा जा रहा है। शिकागो स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने हेडली और राणा को वीजा जारी किया था।
वर्ष 2006 से 2008 के बीच हेडली और राणा कई बार भारत आए थे। दोनों ने कथित रूप से आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को 26/11 हमले की साजिश रचने में सहायता पहुंचाई थी।
इससे पहले विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा ने कहा था कि हेडली के वीजा संबंधी दस्तावेज कथित रूप से गायब होने के संदर्भ में सरकार ने शिकागो स्थित वाणिज्य दूतावास से रिपोर्ट मांगी है।
कृष्णा ने संवाददाताओं से कहा, "हमने शिकागो स्थित महावाणिज्य दूत से प्राथमिक रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही हम इस मामले में आगे बढ़ने के बारे में बताएंगे। मीडिया में छपी रिपोर्टों के बारे में मैं पहले कुछ नहीं कह सकता लेकिन निश्चित रूप से सरकार को अपनी जिम्मेदारी का अहसास है।"
हेडली के प्रत्यर्पण के संबंध में पूछे गए सवाल पर विदेश मंत्री ने कहा कि अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी (एफबीआई) भारतीय खुफिया एजेंसियों की सहायता कर रही है। उन्होंने कहा कि जब एफबीआई अपनी जांच पूरी कर लेगी उसके बाद ही हम अपने अगले कदम के बारे में फैसला करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications