प्रजा राज्यम के कार्यकर्ताओं का चिरंजीवी के खिलाफ प्रदर्शन

विधानसभा से इस्तीफा देने और एकीकृत आंध्र प्रदेश के लिए संघर्ष करने की सुपरस्टार की घोषणा के तुरंत बाद कई स्थानों पर पीआरपी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने चिरंजीवी के पुतले जलाए और उनके खिलाफ नारेबाजी की।

क्षेत्र के निजामाबाद, आदिलाबाद, करीमनगर, मेढक और अन्य जिलों में चिरंजीवी के खिलाफ प्रदर्शन हुए।

जुबली हिल स्थित पीआरपी कार्यालय पर भी तनाव पैदा हो गया। चिरंजीवी के एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर नारेबाजी की।

तेलंगाना क्षेत्र के पार्टी नेताओं को कार्यालय में प्रवेश रोकने पर पुलिस से उनकी झड़प हुई। वे पार्टी कार्यालय के सामने बैठ गए और चिरंजीवी मुर्दाबाद के नारे लगाए।

तेलंगाना क्षेत्र के पीआरपी नेता भविष्य की कार्रवाई पर फैसला करने के लिए एक बैठक कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+