'तेलंगाना बनते ही टीआरएस का कांग्रेस में विलय'
आंध्र प्रदेश के निजामाबाद से कांग्रेस सांसद मधु गौड़ याक्षी ने आईएएनएस से कहा, "तेलंगाना के गठन के बाद टीआरएस कांग्रेस में विलय की इच्छुक है।"
याक्षी ने कहा कि वह टीआरएस प्रमुख के.चंद्रशेखर राव सहित शीर्ष नेताओं के संपर्क में हैं।
सांसद ने कहा, "राव ने कहा है कि उनका उद्देश्य केवल तेलंगाना राज्य का निर्माण है।"
सांसद ने कहा कि विधानसभा की वर्तमान स्थिति में कांग्रेस के पास दोनों राज्यों में सरकार बनाने की ताकत है।
याक्षी ने तेलंगाना आंदोलन को जन आंदोलन बताते हुए नए राज्य के गठन का विरोध कर रहे तटीय आंध्र और रायलसीमा के विधायकों और सांसदों के विरोध को केवल नेताओं का आंदोलन करार दिया।
हैदराबाद के सवाल पर सांसद ने कहा कि शहर हर किसी का है और शहर के निवासियों को सुरक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही उनके हितों की रक्षा करने की जिम्मेदारी तेलंगाना के नेताओं की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications