खरगोन लूट कांड में 7 गिरफ्तार, 38 लाख रुपये बरामद
खरगोन की राजेश्री जिनिंग फैक्टरी में 12 दिसम्बर को लुटेरों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर 50 लाख रुपये लूट लिए थे। गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी।
खरगोन के पुलिस उप महानिरीक्षक जी. जनार्दन ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया है कि पुलिस ने अब तक चार स्थानीय लोगों के साथ उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ और गोरखपुर जिले के एक-एक आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने लूट की राशि में से 38 लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications