तेदेपा नेता गिरफ्तार, विजयवाड़ा में तनाव

तेदेपा विधायक डी. उमा माहेश्वर राव और पार्टी के दो अन्य नेता विगत पांच दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे थे। इनकी हालत बिगड़ती देख पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया और एक अस्पताल में भर्ती करवा दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कई तेदेपा कार्यकर्ता अपने इन नेताओं की गिरफ्तारी को रोकने का प्रयास कर रहे थे और पुलिस ने उन्हें भी पकड़ लिया।
खुद को बंद किया नेताओं ने
गिरफ्तारी से बचने के लिए राव और दो अन्य नेताओं ने खुद को एक सरकारी गेस्टहासउस में बंद कर लिया था। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी और उन्हें गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को खासी मुश्किल का सामना करना पड़ा क्योंकि सैकड़ों तेदेपा कार्यकर्ता वहां जमा थे। स्थिति पर काबू करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा। उधर, विजयवाड़ा से कांग्रेस सांसद एल. राजगोपाल का अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। वह राज्य के प्रस्तावित विभाजन के विरोध में अनशन पर बैठे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications