बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र शुरू
विधानमंडल के सत्र में भले ही पांच बैठकें होंगी परंतु इसके हंगामेदार होने की पूरी संभावना है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) जहां राज्य में कानून-व्यवस्था को मुद्दा बनाने की बात कर रही है, वहीं कांग्रेस ने चार दिन के सत्र में सरकार की चार वषरें की विफलताओं को उजागर करने का मन बनाया है। महंगाई के कारण भी विपक्षी दल सदन में सरकार को घेरने का प्रयास करेंगे।
राजद के राज्य अध्यक्ष अब्दुल बारी सिद्दीकी ने बताया कि राजद ने राज्य में कानून-व्यवस्था को मुद्दा बनाया है। उन्होंने बताया कि राज्य में लगातार भूख से लोगों की मौतें हो रही है परंतु सरकार चुप बैठी है।
कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ़ अशोक कुमार ने बताया कि सरकार की चार वषरें की विफलताओं को वे सदन में उठाएंगे। सूखा, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा और नक्सलियों की बढ़ती पैठ जैसे मुद्दे भी सदन को गरमा सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications