हेडली के वीजा संबंधी दस्तावेज पर सरकार ने रिपोर्ट मांगी
कृष्णा ने संवाददाताओं से कहा, "हमने शिकागो स्थित भारतीय महावाणिज्य दूत से प्राथमिक रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही हम इस मामले में आगे बढ़ने के बारे में बताएंगे। मीडिया में छपी रिपोर्टों के बारे में मैं पहले कुछ नहीं कह सकता लेकिन निश्चित रूप से सरकार को अपनी जिम्मेदारी का अहसास है।"
हेडली के प्रत्यर्पण के संबंध में पूछे गए सवाल पर विदेश मंत्री ने कहा कि अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी (एफबीआई) भारतीय खुफिया एजेंसियों की सहायता कर रही है। उन्होंने कहा कि जब एफबीआई अपनी जांच पूरी कर लेगी उसके बाद ही हम अपने अगले कदम के बारे में फैसला करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications