सरकार को चुकाने के लिए 20.5 अरब डॉलर जुटाएगा सिटी बैंक
न्यूयार्क, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय मूल के अमेरिकी विक्रम पंडित के नेतृत्व वाले सिटीग्रुप का सरकारी राहत पैकेज की रकम को वापस लौटाने और सरकारी प्रतिबंधों से खुद को मुक्त करने के लिए शेयर बाजार से 20.5 अरब डॉलर जुटाने का इरादा है।
न्यूयार्क स्थित बैंकिंग समूह ने बुधवार को कहा कि वह 3.15 डॉलर प्रति शेयर मूल्य के 5.5 अरब शेयर जारी करेगा। यह वित्त विभाग द्वारा जारी 7.7 अरब शेयरों की कीमत से 10 सेंट सस्ता होगा। बैंक 3.5 करोड़ इक्वि टी यूनिट्स भी जारी करेगा। प्रत्येक यूनिट की कीमत 100 डॉलर होगी।
बैंक को शेयरों से 17 अरब डॉलर और इक्वि टी यूनिटों से 3.5 अरब डॉलर की रकम जुटाने की उम्मीद है। सिटी बैंक ने कहा कि अमेरिकी इतिहास में यह सबसे बड़ा सार्वजनिक निर्गम होगा।
सिटी बैंक में 34 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाले वित्त विभाग ने सार्वजनिक निर्गम में अपना कोई भी शेयर बेचने से इंकार किया। विभाग ने अपने 7.7 अरब शेयरों की 'लॉक-अप' अवधि भी 45 दिन से बढ़ाकर 90 दिन कर दिया।
सिटीग्रुप ने कहा कि वह लंबे समय तक वित्त विभाग की आर्थिक सहायता स्वीकार नहीं करेगा। इससे बैंक सरकार द्वारा लगाए गए कई प्रतिबंधों से मुक्त हो जाएगा।
सरकार ने सिटीबैंक को डूबने से बचाने के लिए पिछले वर्ष 45 अरब डॉलर की रकम उसे दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications