गुड़गांव में स्वाइन फ्लू से पीड़ित महिला की मौत
एक अधिकारी ने बताया कि आगरा के जियोनी मंडी निवासी अनिता अग्रवाल को गंभीर स्थिति में गुड़गांव के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सोमवार रात उनकी मौत हो गई।
उधर, आगरा के चिकित्सा अधिकारियों ने निजी और सरकारी अस्पतालों को सावधानी बरतने का निर्देश दिया है। प्रशासन ने स्वाइन फ्लू के संदिग्ध प्रत्येक मामले की रिपोर्ट सौंपने को भी कहा है।
चिकित्सा अधिकारियों ने अग्रवाल के घर का दौरा कर परिवार के सदस्यों का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications