मणिपुर में 2 प्रवासी मजदूरों की हत्या
पुलिस के प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि राजधानी इम्फाल के बाहरी इलाके चिंगमाएरोंग से दो दिहाड़ी मजदूरों की गोली से छलनी शव बरामद किया गया है।
अधिकारी ने कहा, "संभवत यह घटना सुबह होने से पहले की है। दोनों मजदूर बाहरी थे। इनकी हत्या स्वचालित हथियारों से की गई है।" पुलिस के मुताबिक संभवत: दोनों मजदूर बंगाल या बिहार के थे।
इससे पहले मंगलवार को भी राजधानी इम्फाल के बाहरी इलाके में एक हिन्दीभाषी की हत्या कर दी गई थी। राज्य में इस वर्ष अब तक 25 प्रवासी मजदूरों की हत्या की जा चुकी है। हालांकि अभी तक किसी आतंकवादी गुट ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications