उड़ीसा में 5 नक्सली गिरफ्तार
सुंदरगढ़ के उप मण्डलीय पुलिस अधिकारी सुदर्शन सेठी ने कहा, " हमने पिछली रात तलाशी अभियान के दौरान पांच नक्सलियों का गिरफ्तार किया। उनके बारे में हमें पहले से जानकारी मिली थी।"
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए पांच नक्सलियों में से दो लोग गांव में झोला डाक्टरों के रूप में काम कर रहे थे और वे नक्सली शिविरों में नियमित रूप से जाया करते थे।
सुदर्शन सेठी ने कहा, " दो लोग गांव में झोला डाक्टर के रूप में काम करते थे। वे नक्सलियों के शिविरों में जाया करते थे और उनकी सहायता करते थे। इस क्षेत्र में नक्सलियों की कई गतिविधियों में वे शामिल थे।" पकड़े गए नक्सलियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications