अदालत में राजखोवा और राजू बरुआ की पेशी
गुवाहाटी, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रतिबंधित संगठन युनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) के संस्थापक अरविंद रोजखोवा और संगठन के उप प्रमुख राजू बरुआ को गुरुवार को यहां की एक अदालत में पेश किया जाएगा।
सूत्रों का कहना है कि उल्फा के इन दोनों नेताओं को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत की जगह गुवाहाटी सेंट्रल जेल के परिसर में स्थायी अदालत में ही पेश किया जाएगा।
सरकारी वकील के कार्यालय से जुड़े सूत्रों ने बताया, "सुरक्षा कारणों से पुलिस ने इन दोनों को जेल परिसर में ही सीजेएम के समक्ष पेश करनी की इजाजत मांगी है।"
उल्लेखनीय है कि इन दोनों को इनके परिजनों के साथ मेघालय में बांग्लादेश की सीमा से लगे इलाके से गिरफ्तार किया गया था और विगत छह दिसंबर को सीजेएम ने इन दोनों को 12 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया था।
अटकलें लगाई जा रही हैं कि पुलिस इन दोनों को फिर से रिमांड पर नहीं लेना चाहती। वह इन्हें न्यायिक हिरासत में भेजना चाहेगी, ताकि वे जेल में अपने अन्य वरिष्ठ नेताओं से मिल सकें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications