खाद्य पदार्थो की महंगाई दर बढ़कर 19.95 फीसदी हुई
गुरुवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक प्राथमिक वस्तुओं की महंगाई दर बढ़कर 14.98 फीसदी हो गई जो इससे पहले के सप्ताह के दौरान 13.9 फीसदी थी।
कुछ आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में 52 सप्ताह पूर्व के मुकाबले वर्तमान में निम्न प्रतिशत की वृद्धि हुई है:
आलू : 136.39 फीसदी
सब्जी : 41.09 फीसदी
दाल : 40.81 फीसदी
प्याज : 15.42 फीसदी
दूध : 13.61 फीसदी
गेहूं : 13.91 फीसदी
अनाज : 13.55 फीसदी
चावल : 12.7 फीसदी
फल : 10.93 फीसदी
महंगाई के मुद्दे पर बुधवार को विपक्षी सांसदों ने लोकसभा में हंगामा किया था जिसकारण कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी थी।
इस बारे में केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा था, "यह चिंता की बात है। मुद्रास्फीति का दबाव है विशेषकर खाद्य पदार्थो की कीमतों पर।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications