नहीं होने देंगे यूपी का विभाजन: सपा

Shivpal Singh Yadav
लखनऊ। मुलायम सिंह यादव के नेतृत्‍व वाली समाजवादी पार्टी ने ऐलान कर दिया है कि वो किसी भी हालत में उत्‍तर प्रदेश का विभाजन नहीं होने देंगे। इसी बात को मुद्दा बनाकर मंगलवार को सपा पूर्वांचल, बुंदेलखंड और हरित प्रदेश को अलग करने के विरोध में उतर आई है।

पार्टी के वरिष्‍ठ नेता व मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल सिंह यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अगर उत्‍तर प्रदेश को दो या तीन भागों में बांटा गया तो उनकी पार्टी आंदोलन चलाएंगे। उन्‍होंने कहा कि राज्‍यों के बंटवारे के पीछे सिर्फ राजनीतिक पार्टियों का निजी स्‍वार्थ होता है।

9 सल में क्‍या मिला झारखंड को

झारखंड के बारे में बात करते हुए शिवपाल ने सवाल उठाया कि बिहार से अलग होने के बाद झारखंड को आखिर क्‍या मिला। अलग राज्‍य बने झारखंड को नौ साल हो गए लेकिन आर्थिक रूप से आज भी वो कमजोर है। जबकि देश का 40 प्रतिशत संसाधन उसी राज्‍य से आता है।

जिस समय झारखंड अलग राज्‍य बना, उस समय राज्‍य के विकास के लिए 71 मसौदे तैयार किए गए थे। आज की तिथि तक सिर्फ 13 का क्रियानवयन हुआ है। राज्‍य में 9 साल में चार मुख्‍यमंत्री बदल चुके हैं। किसने क्‍या किया हम सब जानते हैं। बल्कि उनमें से एक इस समय 4000 करोड़ रुपए के घोटाले में फंसे हुए हैं। आए दिन नक्‍सली हमलों में डेढ़ हजार से ज्‍यादा लोग मारे जा चुके हैं।

अपनी कमजोरी छिपा रहीं हैं मायावती

शिवपाल सिंह ने छत्‍तीसगढ़ और उत्‍तराखंड पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वहां के हालात भी पहले से ज्‍यादा खराब हैं। उन्‍होंने कहा कि उत्‍तर प्रदेश के बंटवारे की बात पूरी तरह पूर्वनियोजित है। अगर राज्‍य सरकार इस मांग को आगे बढ़ाती है, तो समाजवादी पार्टी इसका पुरजोर विरोध करेगी।

शिवपाल सिंह ने कहा कि मायावती अपनी सरकार की कमजोरियों पर से लोगों का ध्‍यान हटाने के लिए पूर्वांचल, हरित प्रदेश और बुंदेलखंड को अलग करने की मांग उठा रहीं हैं। प्रशासनिक रूप से पूरी तरह फेल रही बसपा सरकार के नेतृत्‍व में राज्‍य की हालत पहले ही काफी बिगड़ी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+