आकाशगंगा की भव्य तस्वीरें

दुनिया के सबसे बडे़ सर्वेक्षण टेलीस्कोप विस्टा ने आकाशगंगा की कुछ भव्य तस्वीरें भेजी हैं.
विस्टा (विज़िबल एंड इनफ़्रारेड सर्वे टेलीस्कोप फॉर एस्ट्रोनोमी) ऐसा टेलीस्कोप है जिसे अवरक्त (इनफ़्रारेड) प्रकाश में आकाशगंगा को मापने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है.
खगोल वैज्ञानिकों का कहना है कि ब्रितानी डिजाइन का ये टेलीस्कोप बहुत ही अच्छी तरह से काम कर रहा है और इसने शानदार तस्वीरें भेजी हैं जिनमें आकाशगंगा के मध्य की तस्वीरें भी शामिल हैं.
माना जाता है कि दूरबीन के ज़रिए भेजी गई तस्वीरों और सर्वेक्षणों से खगोल वैज्ञानिकों को तारों और मंदाकिनियों के स्भाव और उत्पत्ति को समझने में सहायता मिलेगी.
विस्टा के निर्माण से जुड़े यूनिवर्सिटी ऑफ़ लंदन के प्रोफ़ेसर जिम इमरसन का कहना है कि इस टेलीस्कोप में तमाम ख़ूबिया शामिल होंगी.
खोज में मददगार
वो कहते हैं, "यह ब्रह्मांड के आयुध सर्वेक्षण नक़्शा जैसा होने जा रहा है, जहाँ से लोग विभिन्न तरह की चीज़ें खोज सकेंगे."
इमरसन का कहते हैं, "ये अतुलनीय शक्ति के साथ ब्रह्मांड के भूगोल का सर्वेक्षण करेंगा और उन दिलचस्प वस्तुओं के स्थान को खोज निकालेगा जो अब तक अनजाना हैं."
ये अनजान चीज़े सीधे तौर पर नहीं खोजी जा सकती हैं, उनकी ख़ासियतों से वस्तुओं को जानने की कोशिश की जाएंगी. यानी आकाश के अधिक विस्तार वाले नक्शे से अनजान वस्तुओं के बारे में वैज्ञानिक को जानने में मदद मिलेगी.
अवरक्त (इनफ़्रारेड) प्रकाश की मदद से टेलीस्कोप धूल में भी आकाशगंगा को देख सकेंगा जो धूल के कारण दिखाई नहीं देते हैं.
इसकी मदद से बहुत ही दूर की वस्ताओं का धूँधला चित्र भी हासिल किया जा सकता है.
विस्टा टेलीस्कोप के देखने का क्षेत्रफल भी काफी अधिक है जिससे आकाश के बड़े हिस्से काफ़ी कम समय में देखा जा सकता है. इसका हर चित्र पूरे चंद्रमा से दस गुना बड़ा होता है.












Click it and Unblock the Notifications