जल्‍द लालू की पोल खोलेंगी ममता

Mamta Banerjee
नई दिल्ली। रेल मंत्रालय में अपने कार्यकाल के दौरान भारी मुनाफा दिखाने वाले पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव की पोल खोलने का जिम्‍मा अब रेलमंत्री ममता बनर्जी ने उठाया है। यह साफ है कि वो लालू यादव पर शिकंजा कसने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। ममता इस समय संसद में श्‍वेत पत्र लाने की तैयारी कर रही हैं, जिसमें रेलवे को फायदा और नौकरी के नाम पर हुई धन उगाही के मामले को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

ज्ञात हो कि बजट सत्र के दौरान ममता बनर्जी ने लालू के कार्यकाल में हुए मुनाफे पर सदन में श्‍वेत पत्र लाने का ऐलान किया था। ममता ने श्‍वेत पत्र तैयार करने की जिम्‍मेदारी रेलवे के एक्सपर्ट कमेटी के चेयरमैन अमित मित्रा को दी है।

कई अनियमितताओं का होगा खुलासा

खबर है कि कई अधिकारी इस मामले में पड़ने से कतरा रहे हैं। असल में यह श्‍वेत पत्र लालू के अलावा कई बड़े अधिकारियों की भी पोल खोल सकता है। खबर है कि श्‍वेत पत्र का काम लगभग पूरा हो चुका है, ममता बस सही समय का इंतजार कर रही हैं।

गौरतलब है कि श्‍वेत पत्र में लालू के कार्यकाल में हुई भर्तियों, रेलवे में ठेके पर दिए गए कार्यों, सुरक्षा उपायों और माल ढुलाई में बरती गईं अनियमितताओं का खुलासा किया जाएगा। इन सभी मामलों से संबंधित तमाम शिकायतें रेल मंत्रालय को मिली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+