महंगाई में 19 फीसदी का इजाफा

गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक प्राथमिक वस्तुओं की मुद्रास्फीति दर पिछले सप्ताह के 12.53 प्रतिशत के मुकाबले बढ़कर 13.9 प्रतिशत हो गई, जबकि ईंधन, बिजली, स्नेहक की कीमतों में 0.06 प्रतिशत की आंशिक वृद्धि हुई।
इस दौरान पेट्रोल 11.86 प्रतिशत, डीजल 5.88 प्रतिशत और रसोई गैस 7.42 प्रतिशत सस्ता हुआ। वार्षिक आधार पर आलू 102.19 प्रतिशत, दालें 41.96 प्रतिशत, सब्जियां 31.03 प्रतिशत, प्याज 23.46 प्रतिशत, अनाज 12.76 प्रतिशत, गेहूं 12.6 प्रतिशत, फल 12.54 प्रतिशत और दूध की कीमत में 11.36 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर डी. सुब्बाराव ने बुधवार को खाद्यान्नों की बढ़ती कीमतों पर चिंता जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि यह उच्च मुद्रास्फीति और कड़ी मौद्रिक नीति का परिणाम हो सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications