फिर लहलहा उठेंगे तिरुपति के बगीचे

Tirupathi Temple
लखनऊ। आंध्र प्रदेश में स्थित तिरुपति मंदिर के बगीचे एक बार फिर हरे भरे हो जाएंगे। जल्‍द ही बगीचों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसकी जिम्‍मेदारी लखनऊ के केंद्रीय उपोष्‍ण बागवानी संस्‍थान को दी गई है। तिरूपति मंदिर प्रशासन ने इस संबंध में संस्थान को पत्र भेजकर मंदिर के फार्म में 40-50 वर्ष पुराने आम के बागों का जीर्णोद्धार करने का न्योता भेजा है।

तिरूमाला के सम्भागीय वन अधिकारी के चंद्रशेखर पिल्‍लई ने लखनऊ के संस्‍थान से संपर्क कर इस कार्य की शुरुआत की है। इसके अंतर्गत तिरुपति के ऋषिकेश में स्थित बगीचों का जीर्णोद्धार किया जाएगा।

गौरतलब है कि तिरूपति मंदिर का फार्महाउस ऋषिकेश में है। यह फार्म हाउस लगभग 100 वर्ष पुराना है। केन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान, लखनऊ के निदेशक डा. एच. रविशंकर के मुताबिक संस्थान के वरिष्‍ठ वैज्ञानिक डा. दुष्‍यन्त मिश्रा अपनी टीम के साथ ऋषिकेश स्थित तिरूपति मंदिर फार्म का निरीक्षण करेंगें व वर्ष के अन्त तक संस्थान द्वारा फार्म हाउस में जीर्णोद्धार का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली का यह संस्थान पहले से ही आम के बागों में जीर्णोद्धार तकनीक विकसित कर चुका है व बहुत से किसान इस तकनीक का लाभ उठा भी रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+