यूपी में राहुल गांधी की प्रेसवार्ता पर रोक
लखनऊ।
मायावती के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की यूपी में कहीं भी प्रेसवार्ता करने पर रोक लगा दी है। असल में राहुल गांधी लखनऊ में मीडिया को संबोधित करना चाहते थे, जिला प्रशासन ने इस बात की अनुमति भी दे दी थी, लेकिन अचानक सरकार ने उन्हें रोक दिया। id="toptextpromo">राहुल
गांधी की प्रेसवार्ता पर्यटन भवन में होनी थी, जिसके लिए कांग्रेस ने उसकी फीस जमा की थी। ऐन मौके पर पर्यटन विभाग ने साफ कह दिया कि भवन आवंटित नहीं किया जाएगा। यही नहीं पैसा वापस करने की बात भी उनसे कही गई। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>प्रेसवार्ता
पर रोक लगाए जाने पर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया है कि वो राजनीतिक कराणों के चलते ऐसा कर रही है। असल में राहुल गांधी दो दिन के दौरे पर निकले हैं। इस दौरे के अंतर्गत राहुल गांधी कई जिलों में त्वरित दौरा कर लोगों से मिलेंगे।











Click it and Unblock the Notifications