पंजाब: बंद के दौरान छिटपुट घटनाएं

बंद के दौरान पूरे राज्य में दुकानों के शटर गिरे रहे। शिक्षा संस्थाओं में उपस्थिति बहुत कम रही। राजमार्गो और शहरों में यातायात सामान्य रहा। यही नहीं अमृतसर-लुधियाना-अंबाला रेलमार्ग पर रेल सेवाएं दोपहर तक सामान्य रहीं। हालांकि कुछ स्थानों से छिटपुट हिंसा की खबरें मिली हैं। पुलिस के मुताबिक राज्य की कानून व्यवस्था लगभग नियंत्रण में है।
लुधियाना में कर्फ्यू जारी
राज्य में बंद के मिलेजुले असर के बावजूद प्रशासन ने ऐतियात के तौर पर लुधियाना में कर्फ्यू में ढील नहीं देने का निर्णय लिया है। लुधियाना में सोमवार को दिन भर भारी मात्रा में सुरक्षा बल तैनात रहे।
बंद के आह्वान और लुधियाना में कर्फ्यू के कारण पंजाब विश्वविद्यालय ने सोमवार को लुधियाना, होशियारपुर और चंडीगढ़ के केंद्रों पर परीक्षा स्थगित कर दी। स्थानीय अधिकारियों ने लुधियाना में पंजाब कृषि विश्वविद्यालय सहित अन्य सभी शिक्षण संस्थाओं को बंद करने का आदेश दे दिया।












Click it and Unblock the Notifications