फिटनेस से जुड़ी है मानिसक क्षमता

यह शोध 1950 से 1976 के बीच पैदा हुए लगभग 12 लाख स्वीडिश सैनिकों पर किया गया। इस शोध के नतीजे से साफ है कि अच्छी फिटनेस रखने वाले लोगों का आईक्यू भी ज्यादा होता है।
स्वीडन के साहल्ग्रेंस्का अकादमी के प्रोफेसर और साहल्ग्रेंस्का विश्वविद्यालय अस्पताल के प्रमुख चिकित्सक माइकल निल्सन ने कहा, "फिट रहने का मतलब यह है कि आपके पास सुंदर हृदय और बोलने की क्षमता है जिससे आपके दिमाग को बहुत ज्यादा ऑक्सीजन मिलता है।"
शोधकर्ताओं ने पाया कि शुरुआती माहौल ही फिटनेस और उच्च आईक्यू के बीच एक कड़ी है जबकि माना जाता है कि इन दोनों के बीच का जुड़ाव अनुवांशिक होता है।
इस शोध में सैनिकों के सेना में रहते समय की जिंदगी और बाद की जिंदगी की तुलना की गई जिससे पता चला कि जो 18 वर्ष की उम्र में फिट थे उन्होंने उच्च शिक्षा हासिल की और ज्यादा योग्य नौकरी पाई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications