लिब्रहान आयोग ने तथ्यों को तोड़ा: राजनाथ

संसद में गर्मजोशी के साथ बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि आयोग की रिपोर्ट में कई खामियां हैं। विवादित ढांचे के बारे में उन्होंने कहा कि वहां पहले भी मंदिर था और आगे भी मंदिर रहेगा।
राजनाथ ने उठाए सवाल
रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए राजनाथ इसमें ढांचा गिराने के लिए हुए षडयंत्र की तो बात की गई है, लेकिन पुलिस की गोलियों का शिकार हुए कारसेवकों का कोई जिक्र नहीं है। उन्होंने कहा कि जब बाबरी मस्जिद गिराई गई, उस वक्त कांग्रेस नेता जगदंबिका पाल कारसेवकों में शामिल थे।
राजनाथ की इस बात को जगदंबिका पाल ने सिरे से खारिज कर दिया। वहीं कारसेवकों को गोली लगने के मामले पर चिदंबरम ने कहा कि मामला फिलहाल कोर्ट में है, लिहाजा उस पर बहस नहीं कर सकते। इससे पहले बहस की शुरुआत में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के सांसद गुरुदास दासगुप्ता ने कहा कि अगर बाबरी मजिस्जद विध्वंस पूर्व नियोजित था, तो उसे रोका भी जा सकता था।












Click it and Unblock the Notifications