आसाराम बापू पर हत्या के प्रयास का मामला

Asaram Bapu
गांधीनगर। आध्यात्मिक गुरु आसाराम बापू और उनके दो अनुयायियों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला उनके एक पूर्व समर्थक पर हुए हमले के बाद रविवार को दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार हमले के शिकार हुए राजू चांडक ने आसाराम आश्रम में स्थित स्कूल में पढ़ाई करने वाले दीपेश वाघेला और अभिषेक वाघेला नामक दो विद्यार्थियों के मौत मामले की जांच कर रहे न्यायमूर्ति डी.के.त्रिवेदी आयोग के समक्ष बयान दिया है।

चांडक ने आरोप लगाया है कि आश्रम परिसर में गलत परंपराएं और अन्य तरह की आपत्तिजनक गतिविधियां चलती हैं। चांडक को हमले में तीन गोलियां लगी हैं। उसे पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका ऑपरेशन किया गया। पुलिस के अनुसार फिलहाल वह खतरे से बाहर है।

आसाराम के कहने पर हमला

अपनी शिकायत में चांडक ने आरोप लगाया है कि जिन दो व्यक्तियों ने उस पर गोली चलाई, वे आसाराम के अनुयायी हैं और दोनों ने यह हमला आसाराम के कहने पर ही किया है।

आश्रम में दो विद्यार्थियों की मौत के बाद आसाराम के खिलाफ पहली बार औपचारिक रूप से आपराधिक मामला दर्ज कराया गया है।

दूसरी ओर आसाराम आश्रम की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में हमले में किसी तरह की संलिप्तता से इंकार किया गया है और इसे आश्रम और आश्रम के प्रमुख को बदनाम करने का एक घृणित प्रयास बताया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+