हेडली के सूत्र ढूंढ़ने भारत आई एफबीआई

FBI
नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के संदिग्ध आतंकवादियों डेविड कोलमैन हेडली और तहव्वुर राणा के बारे में सूचनाओं के साथ अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी (एफबीआई) का दल सोमवार को भारत पहुंच गया। दल दो दिवसीय यात्रा पर आया है।

दिल्ली में भारत-अफ्रीका हाइड्रोकार्बन सम्मेलन के मौके पर विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा ने कहा, "इस मामले की जांच जारी है। एफबीआई का दल यहां है और अमेरिका की ओर से हमें पूरे सहयोग भरोसा दिया गया है।" भारत को उम्मीद है कि एफबीआई के दल के पास लश्कर-ए-तैयबा के इन दोनों संदिग्ध आतंकवादियों के बारे में महत्वपूर्ण सूचना होगी।

26/11 को लेकर चल रही जांच

ये दोनों अमेरिकी हिरासत में हैं। बीते साल मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों में हेडली और राणा की भूमिका की जांच हो रही है। इस हमले में 174 लोग मारे गए थे। ये दोनों इन हमलों से पहले कई बार भारत आए थे।

भारतीय खुफिया एजेंसियों का मानना है कि हेडली मुंबई हमले से संबंद्ध है और उसने ही फोटोग्राफ, नक्शे और दूसरे विवरण उन 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों को मुहैया कराए थे जिन्होंने इस हमले को अंजाम दिया था। गौरतलब है कि विगत तीन अक्टूबर को हेडली और राणा को एफबीआई ने डेनमार्क में हमले की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+