एएमयू में राहुल गांधी का भव्य स्वागत

राहुल ने एएमयू पहुंचने के बाद वहां अलग-अलग विभागों में जाकर छात्रों से मुलाकात की। राहुल से मिलने के लिए युवाओं और छात्रों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरे में राहुल का 10 जिलों में जाने का कार्यक्रम है। इस दौरान वह छात्रों, युवाओं और समाज के दूसरे वर्गो के लोगों से मिलेंगे।
एटा जाएंगे राहुल गांधी
एएमयू के बाद राहुल का एटा जिले में जाने का कार्यक्रम है। यहां के बाद वह लखीमपुर-खीरी में गन्ना किसानों से मिलेंगे। बाद में वह बहराइच में पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। वह यूथ कांग्रेस के सदस्यता अभियान का जायजा भी लेंगे।
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार सोमवार की रात वह हरदोई जिले में बिताएंगे। संभावना जताई जा रही है कि राहुल हरदोई में आज किसी दलित परिवार के घर पर रात गुजार सकते हैं। वर्ष 1985 के बाद यह पहला मौका होगा जब नेहरु-गांधी परिवार का कोई सदस्य एटा, हरदोई, अंबेडकर नगर जैसे जिलों का दौरा करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications