मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, रेल सेवाएं प्रभावित (लीड-1)
घटनास्थल पहुंचे मुगलसराय रेल मंडल के सहायक क्षेत्रीय रेल प्रबंधक एन.के.सिन्हा ने बताया कि यह हादसा सुबह लगभग तीन बजे शिवसागर रेलवे स्टेशन के समीप हुआ। उन्होंने कहा कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
सिन्हा ने कहा कि हादसे के बाद गया-मुगलसराय रेलखंड पर रेलगाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि हादसे की वजह से कई रेलगाड़ियों के मार्ग बदले गए। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त रेलमार्ग पर यातायात सेवा सोमवार रात से बहाल हो जाने की संभावना है। कुमार ने कहा कि रेलेव अधिकारी हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications