'ईयर ऑफ इंडिया इन रसा' का समापन समारोह रद्द
इस दुर्घटना की वजह से सोमवार को रूस में शोक मनाया जा रहा है और आयोजकों ने इस भव्य समापन समारोह को रद्द कर दिया है। इस समारोह में सरोद वादक अमजद अली खान मास्को के एतिहासिक बोलशोई थिएटर के नए सभा कक्ष में अपने संगीत का जादू बिखेरने वाले थे।
यह हादसा उस समय हुआ, जब पर्म सिटी नाइटक्लब में लेम हॉर्स क्लब की आठवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक पार्टी चल रही थी। क्लब के अंदर शुरू हुई आतिशबाजी के कारण 500 वर्ग मीटर का यह क्लब आग की चपेट में आ गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications