लुधियाना में प्रवासियों ने किया युवकों पर हमला, 5 घायल
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि प्रवासियों ने धनधारी इलाके में यह समझकर युवकों को घेर लिया कि ये बाइकल गिरोह के सदस्य हैं। बाइकल गिरोह के सदस्यों ने पिछले कुछ माह में प्रवासियों के साथ लूटपाट की है।
प्रवासियों ने दो मोटरसाइकिलों में आग लगा दी।
क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक संजीव कालरा ने कहा कि प्रवासियों के हमले में घायल पांच युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ प्रवासियों को हिरासत में लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications