कैंसर पर राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी करेगा चण्डीगढ़
सम्मेलन का आयोजन कैंसर केयर इंडिया (सीएसीआई) करने जा रही है। सीएसीआई 29 सदस्यीय राष्ट्रीय नेटवर्क का शीर्ष निकाय है।
सीएसीआई के सदस्य और कैंसर सहायता सहयोग की अध्यक्ष रेणु सहगल ने कहा कि सम्मेलन में मुख्य रूप से प्रारंभिक चरण में कैंसर की पहचान और उसके बचाव पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि देश में हर वर्ष 800,000 नए कैंसर के मामले सामने आ रहे हैं।
सहगल ने कहा कि कैंसर के 60 फीसदी ऐसे मामले होते हैं, जिनका समय रहते इलाज संभव है।
सीएसीआई बुधवार को कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एक 'वॉक' आयोजित करेगी। इसकी शुरुआत ओलंपिक विजेता अभिनव बिंद्रा करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications