अब तक गर्म रहा दिसम्बर, पर अब लुढ़केगा पारा

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "पिछले कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक था। यद्यपि, जम्मू एवं कश्मीर पर बनी पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति की वजह से अगले कुछ दिनों में दिल्ली सहित आसपास के क्षेत्रों का तापमान गिरेगा।"
शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो औसत से एक डिग्री अधिक था। इसी तरह शनिवार को भी 10 डिग्री तापमान दर्ज हुआ था, जो औसत से एक डिग्री ज्यादा था। रविवार को औसत तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया था, जो कि औसत से चार डिग्री ऊपर था। सोमवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications