इराकी संसद में नए निर्वाचन कानून को मंजूरी (लीड-1)

बगदाद, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। इराक की संसद ने रविवार देर रात एक नए निर्वाचन कानून को मंजूरी दी। इससे अगले वर्ष के आरंभ में देश में संसदीय चुनाव होने का रास्ता साफ हो गया।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार नए कानून से संसद में सीटों की संख्या 275 से बढ़कर 325 हो जाएगी।

प्रांतों के बीच सीटों के बंटवारे और धार्मिक तथा जातीय आधार पर प्रतिनिधित्व से विभिन्न पार्टियों में मतभेद पैदा हो गया है और आम सहमति कायम करने के प्रयास खतरे में पड़ गए हैं।

उपराष्ट्रपति तारिक अल-हाशमी ने पहले ही नए निर्वाचन कानून पर वीटो किया था और फिर ऐसा करने की धमकी दी है। उनका कहना है कि इससे विदेशों में रहने वाले इराकी नागरिकों की उपेक्षा होगी।

इराक पर अमेरिका के नेतृत्व में हुए हमले के बाद से काफी अधिक संख्या में इराकी पलायन कर चुके हैं और इस समय जार्डन, सीरिया और अन्य स्थानों पर रह रहे हैं। माना जाता है कि इनमें अधिकांश अल-हाशमी जैसे सुन्नी हैं।

इराक में जनवरी के मध्य में चुनाव होना है लेकिन अधिकारियों का कहना है कि ये फरवरी या मार्च तक टल सकते हैं।

इराक में सफल चुनाव को देश में सुलह कायम करने और अमेरिकी सेनाओं की वापसी के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के एक प्रवक्ता ने इराकी संसद द्वारा नये निर्वाचन कानून को स्वीकार करने का स्वागत किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+