नन के साथ दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
इस मामले की जांच कर रहे अधिकारी बी. के. मोहंती ने सोमवार को आईएएनएस को बताया, "हमने आरोपी गुरुराम पात्रा को धरमपुर इलाके से रविवार शाम गिरफ्तार किया।"
पात्रा पर आरोप है कि उसकी अगुवाई में ही भीड़ ने 24 अगस्त, 2008 को के. नुआगांव में नन पर हमला किया था और उसके साथ सामूहिक बलात्कार भी किया था। इस गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में गिरफ्तार होने वाले आरोपियों की संख्या 19 हो गई है।
मोहंती ने कहा कि अभी भी इस मामले के कम से कम 11 आरोपी फरार हैं और उनको पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
गौरतलब है कि बीते वर्ष 23 अगस्त को विश्व हिंदू परिषद के नेता स्वामी लक्ष्मणानंद की हत्या के बाद सांप्रदायिक दंगे भड़क उठे थे। इसमें कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications