नौसेना ने समुद्री लुटेरों के प्रयास को किया नाकाम
नौसेना के प्रवक्ता ने कहा, " लुटरों ने जैसे ही नार्वे के टैंकर जहाज की ओर बढ़ना शुरू किया, टैंकर से एक आपातकालीन संदेश प्रसारित किया गया जिसके बाद हमने हेलीकॉप्टर की मदद से लुटेरों के प्रयास को नाकाम कर दिया। "
प्रवक्ता ने बताया कि हेलीकॉप्टर की मदद से भारतीय नौ सैनिकों ने लुटेरों को चुनौती दी, इसी बीच अदन की खाड़ी में स्थाई रूप से तैनात युद्धक जहाज वहां पहुंच गया। युद्धक जहाज को देखते ही लुटेरे भाग खड़े हुए।
अदन की खाड़ी में भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों के प्रयासों को नाकाम करने के लिए एक युद्धक जहाज पिछले साल से ही तैनात कर रखा है। इस जहाज ने भारत सहित कई अन्य देशों को मालवाहक जहाजों को समुद्री लुटेरों से बचाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications