बिहार में मालगाड़ी के 26 डिब्बे पटरी से उतरे
पुलिस के अनुसार हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि यह हादसा शिवसागर रेलवे स्टेशन के समीप हुआ।
कुमार ने कहा कि हादसे की वजह से कई रेलगाड़ियों के मार्ग बदले गए। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त रेलमार्ग पर यातायात सेवा सोमवार रात से बहाल हो जाने की संभावना है।
कुमार ने कहा कि रेलेव अधिकारी हादसे की वजहों की जांच कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications