अफ्रीकी देशों में शिक्षण संस्थान खोलेगा भारत

ग्रोम एबेट

आदिस अबाबा, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारत अफ्रीकी देशों में शिक्षण संस्थाओं और संचार की सुविधाओं की स्थापना के साथ-साथ भारत में अध्ययन के लिए अफ्रीकी छात्रों के लिए छात्रवृत्तियों की संख्या बढ़ाने का भी इच्छुक है।

आदिस अबाबा में अफ्रीकी संघ के नेताओं से मुलाकात करने पहुंचे भारतीय विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (पूर्वी और दक्षिणी अफ्रीका) गुरजीत सिंह ने आईएएनएस को बताया, "अफ्रीका में शिक्षण और संचार संस्थानों सहित 19 संस्थान स्थापित करने का हमारा इरादा है।"

इससे पहले इथियोपिया में भारतीय राजदूत रहे सिंह ने कहा कि भारत अफ्रीका के विकास में सहायता करना चाहता है।

उन्होंने कहा, "हमने कार्य योजना को लागू करने के बारे में चर्चा की। जिन देशों में संस्थाएं स्थापित होनी हैं उनके साथ आवश्यक मुद्दों को उठाया गया।"

उन्होंने कहा कि अपने यहां के संस्थानों में स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट के अफ्रीकी छात्रों के लिए भारत की योजना छात्रवृत्तियों की संख्या बढ़ाने की है।

इथियोपिया में अपने चार वर्ष के कार्यकाल को याद करते हुए सिंह ने कहा कि उनके कार्यकाल में दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और आर्थिक संबंध तेजी से बढ़े।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+