उप्र में नक्सली गिरफ्तार
जिले के पुलिस अधीक्षक पी.पी.सिंह ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि विशुनदेव नाम के नक्सली को पुलिस ने सूचना के आधार पर माची इलाके के जंगलों से एक संयुक्त अभियान में उस समय गिरफ्तार किया जब वह झारखण्ड के गढ़वा जिले से सोनभद्र में प्रवेश कर रहा था।
सिंह ने कहा कि नक्सली के पास से एक पिस्तौल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए। उन्होंने कहा कि विशुनदेव को शनिवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया था।
सिंह ने बताया कि नक्सली से पूछताछ में उसके गिरोह के सदस्यों के बारे में काफी अहम जानकारियां मिली हैं। उन्होंने कहा कि विशुनदेव झारखण्ड के गढ़वा जिले के रहने वाला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications