विज्ञान के लाभ आम जनता तक पहुंचने चाहिए : राष्ट्रपति
पाटिल ने कहा कि दुनिया तेजी के साथ और निर्णायक रूप से एक ऐसी दिशा में आगे बढ़ रही है, जहां समाज और अर्थव्यवस्थाएं ज्ञान पर आधारित हैं। राष्ट्रपति ने कहा, "21वीं सदी में राष्ट्रों का महत्व उनकी आर्थिक क्षमता से अकेले तय नहीं किया जाएगा, बल्कि जनहित के अनुसंधान करने की उनकी क्षमता द्वारा भी तय किया जाएगा।"
राष्ट्रपति पाटिल यहां साहा परमाणु भौतिकी संस्थान (एसआईएनपी) में आयोजित भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (आईएनएसए) के हीरक जयंती वर्ष के समापन समारोह को संबोधित कर रही थीं।
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल गोपाल कृष्ण गांधी भी समारोह में मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications