दूसरे साल भी नहीं दिया जा सका तानसेन सम्मान
सम्मान न दे पाने की वजह नगरीय निकाय चुनाव की आचार संहिता बताई जा रही है। स्ांस्कृति विभाग ने ग्वालियर में आयोजित किए जाने वाले तानसेन समारोह के दौरान तानसेन सम्मान देने की शुरुआत 1980 में की थी।
अब तक 39 कलाकारों को यह सम्मान दिया जा चुका है। इस वर्ष 2009 का तानसेन समारोह सोमवार को खत्म हो गया है मगर इस मौके पर भी किसी को यह सम्मान नहीं दिया गया। बीते साल भी यह सम्मान किसी को नहीं दिया गया था।
स्ांस्कृति विभाग के संचालक श्रीराम तिवारी ने आईएएनएस से चर्चा करते हुए कहा कि तानसेन समारोह के दौरान 2008 और इस साल भी आचार संहिता लागू है लिहाजा तानसेन सम्मान प्रदान करना संभव नहीं हो सका। वे कहते हैं कि आने वाले एक से दो माह के बीच भव्य समारोह कर यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।
वर्ष 2007 में तानसेन सम्मान आचार्य पंडित गोस्वामी गोकुलदास महाराज को प्रदान किया गया था। इस सम्मान में दो लाख रुपये की राशि, शाल ,श्रीफल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications