सोमवार को बंद से पंजाब पुलिस सतर्क
चंडीगढ़, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। लुधियाना में शनिवार को हुई हिंसा के विरोध में दमदमी टकसाल के नेतृत्व में सिख संगठनों के सोमवार के पंजाब के राज्यव्यापी बंद के आह्वान को देखते हुए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।
लुधियाना शहर में सोमवार को तीसरे दिन भी कर्फ्यू जारी है। कई शहरों में बच्चे स्कूल नहीं गए।
बंद के आह्वान और लुधियाना में कर्फ्यू के कारण पंजाब विश्वविद्यालय ने सोमवार को लुधियाना, होशियारपुर और चंडीगढ़ के केंद्रों पर परीक्षा स्थगित कर दी।
राज्य में रेल सेवाएं सामान्य हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या एक पर यातायात कम लेकिन सामान्य है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications