सरकार का कागज उद्योग को सहायता देने का इरादा

नई दिल्ली, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि सरकार कागज उद्योग के लिए प्रौद्योगिकी उन्नयन कोष (टीयूएफ) बढ़ाएगी।

विभाग की संयुक्त सचिव रीनू शर्मा ने कागज उद्योग के 'पेपरेक्स 2009' सम्मेलन के दौरान कहा, "हम कागज उद्योग की मदद के लिए एक योजना बना रहे हैं।"

शर्मा ने कहा, "यह अप्रचलित तकनीक के खिलाफ एक लड़ाई है। कागज उद्योग इस बड़ी रुकावट का सामना कर रहा है।"

उनके मुताबिक सरकार इस उद्योग को दिए जाने वाले बैंक ऋणों पर सब्सिडी दिए जाने पर विचार कर रही है।

शर्मा ने कहा, "अगले वित्त वर्ष में किसी भी समय यह योजना लागू हो सकती है।"

वर्तमान में टीयूएफ योजना के तहत केवल टेक्सटाइल और जूट उद्योग ही रियायती दर पर ऋण ले सकते हैं।

रविवार को यहां शुरू हुए इस तीन दिवसीय सम्मेलन में भारत सहित अन्य देशों के 400 से ज्यादा नुमाइंदे हिस्सा ले रहे हैं।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव जे. एस. कामयोत्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि कागज उद्योग को पल्प बनाने, ब्लीचिंग और गंध नियंत्रण की तकनीक को उन्नत बनाना और रासायनिक पुन: प्राप्ति प्रणाली को स्थापित करना होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+