तस्करों के विमान की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा शनिवार रात योरो प्रांत के पुंटा डे ओकोटे के निकट एक गांव में हुआ।
हादसे में इजराइल मार्टिनेज एउकेडा नाम के एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वह मोटरसाइकिल चला रहा था। विमान कोलंबिया का था और हादसे के बाद उसके दो टुकड़े हो गए।
विमान का इंतजार कर रहे लोगों ने विमान चालक और काफी मात्रा में कोकीन को जलने से बचा लिया। दुर्घटनास्थल पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को केवल 25 किलोग्राम कोकीन मिल सकी।
होंडुरास में दक्षिण अमेरिका के कई देशों से विमान कोकीन लादकर आते हैं और किसी हवाई पट्टी या राजमार्ग पर उतारकर आराम से फरार हो जाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications