मध्य प्रदेश में 3 लोगों की गला रेतकर हत्या
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शाहपुरा थाने के बिछिया गांव की सड़क के किनारे झाड़ियों में तीन शव सोमवार की सुबह मिले हैं। झाड़ियों में मिले शवों की गर्दन पर चोट के गहरे निशान हैं।
शाहपुरा थाने के मुताबिक जो शव मिले हैं उनमें दो महिलाओं 60 और 40 वर्ष तथा एक पुरुष 65 वर्ष का है। तीनों मृतक किसी अच्छे परिवार के जान पड़ते हैं। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस का अनुमान है कि तीनों की हत्या कहीं और करने के बाद उनके शव को बिछिया में लाकर फेंका गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications