ग्रीस में किशोर की मौत की बरसी पर हिंसा भड़की
एथेंस, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। पुलिस की गोलीबारी में मारे गए एक किशोर की बरसी पर ग्रीस के दो बड़े शहरों में रविवार को हिंसा भड़क उठी। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पेट्रोल बम फेंके।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पिछले वर्ष पुलिस की गोली से मारे गए एक 15 वर्षीय किशोर की बरसी पर एथेंस में आयोजित एक जुलूस में शामिल करीब 3,000 लोगों ने तितर-बितर करने के लिए दंगा निरोधक पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।
प्रदर्शनकारियों ने बैंकों और दुकानों की खिड़कियों के शीशे तोड़े, आगजनी की और कारों को क्षति पहुंचाई। अधिकारियों ने बताया कि झड़पों में पांच प्रदर्शनकारी और 16 पुलिसकर्मी घायल हुए।
एथेंस विश्वविद्यालय में भी प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने हंगामा किया। विश्वविद्यालय के डीन को सिर में चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
एथेंस और ग्रीस के दूसरे सबसे बड़े शहर थेसालोनिकी में 100 लोगों को हिरासत में लिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications